कश्मीर में अलगाववादियों का बंद का ऐलान, कर्फ्यू नहीं

श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में शनिवार से शुरू हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के तीन दिवसीय दौरे को देखते हुए हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने घाटी में तीन दिनों के बंद का ऐलान किया है। प्रशासन ने हालांकि श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं लगाया है।

गिलानी ने संवाददाताओं को बताया, "इस बात से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई हमारे बारे में बात करता है अथवा नहीं। मध्य एशिया में शांति व्यवस्था तब तक कायम नहीं होगी जब तक कश्मीरी नागरिकों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।"

वह उन खबरों का हवाला दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि ओबामा अपने भारत के दौरे के समय कश्मीर मसले के बारे में संभवत: कुछ नहीं बालेंगे।

शहर में अलगाववादियों के बंद को देखते हुए दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, परिवहन, शैक्षणिक संस्थान बंद रहे जबकि श्रीनगर के कुछ हिस्सों में निजी वाहनों की आवाजाही जारी रही।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में शनिवार को कर्फ्यू नहीं लगाया गया। उत्तरी कश्मीर के सोपोर, पलहलान, दिलेना तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कस्बों में ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं।"

अधिकारी ने बताया कि कार्यालय जाने वालों, रोगियों और छात्रों को जाने की अनुमति दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+