पाकिस्तान ने भारत को 26/11 से सम्बद्ध दस्तावेज सौंपा
पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त राहुल कुलश्रेष्ठ को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में शुक्रवार को यह दस्तावेज दक्षिण एशिया मामले के महानिदेशक अफ्रासियाब ने सौंपा। इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गये थे।
उन्हें पाकिस्तान के उस प्रस्ताव के विवरणों की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत पाकिस्तान प्रमुख गवाहों के बयान लेने के लिए एक आयोग भारत भेजना चाहता है। विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से इस प्रस्तावित आयोग के दौरे में सहायता करने को कहा गया है।
पाकिस्तान से नवंबर 2008 में आए आतंकवादियों ने मुम्बई में कहर बरपाया था। इसके कारण भारत और पाकिस्तान के संबंधों में काफी खटास आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications