ओबामा यात्रा: अमेरिकी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत (लीड-2)

ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी हैं। मुम्बई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ओबामा का विशेष विमान एयरफोर्स-वन स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.50 बजे उतरा। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी के लिए खुर्शीद के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर के अलावा कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। ओबामा मुम्बई पहुंचने के फौरन बाद हेलीकॉप्टर मरीन-वन में सवार होकर वहां से आईएनएस शिक्रा के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति ओबामा के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें रहेंगी। राजनयिक हलके से लेकर कारपोरेट जगत, हर कोई इस दौरे को अपने नजरिए से जोड़कर देख रहा है।

ओबामा मुम्बई के उसी ताज होटल में ठहरेंगे जहां दो साल पहले पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारी रक्तपात मचाया था। इस लिहाज से उनका इस होटल में रुकना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ओबामा मुम्बई के एक स्कूल का दौरा करेंगे जहां वह बच्चों के साथ दीपावली का जश्न मनाएंगे। वह सेंट जेवियर्स कॉलेज भी जाएंगे। इसके बाद वह भारतीय उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

ओबामा रविववार को दिल्ली पहुंचेंगे जहां वह भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके अगले दिन वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका हुमायूं का मकबरा जाने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद ओबामा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे और फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने सम्मान में आयोजित भोज से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+