फिलीपींस में ज्वालामुखी में विस्फोट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान विभाग में विशेषज्ञ जैक प्यूटरे ने बताया कि सोर्सोगॉन प्रांत में माउंट बुलसान में विस्फोट हुआ। हालांकि इससे कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8.11 बजे ज्वालामुखी से राख निकलते देखी गई। प्यूटरे ने कहा कि राख और भाप का रुख अब तक रिहायशी इलाके की तरफ नहीं है और उसकी दिशा दक्षिण-पश्चिमी इलाके की ओर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications