अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने माफी मांगी
मुम्बई में अमेरिका के महावाणिज्य दूत पॉल ए. फोम्सबी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल से मिलकर माफी मांगी है।
मामला तब तुल पकड़ा जब मुम्बई में अमेरिका के महावाणिज्यिक दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के शीर्ष नेताओं को जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आदि कई पहचान पत्रों का ब्योरा जमा करने की सूचना भेजी थी।
इस पर महाराष्ट्र के नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके लिए ओबामा के कार्यक्रम में शामिल हो पाना संभव नहीं होगा।
मामले को सम्भालते हुए फोम्सबी ने कहा कि यह एक भूल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications