महाकाल के दरबार में मनी दीपावली
उज्जैन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महाकाल का भांग से श्रृंगार किए जाने के साथ छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया और भक्तों ने फुलझड़ियों से आरती उतारी।
मान्यता है कि दुनिया में सबसे पहले महाकाल के दरबार में दीपावली मनाई जाती है उसी परम्परा के मुताबिक शुक्रवार को भस्मारती के साथ गर्भगृह मे भक्तों ने आतिशबाजी कर फुलझड़ियां जलाकर महाकाल की आरती उतारी।
इस मौके पर महाकाल को छप्पन व्यंजनों के प्रसाद का भोग लगया गया और वह प्रसाद भक्तों मे बांटा गया। महाकाल मे मनाई गई दीपावली में देश और विदेश से आए भक्त भी मौजूद थे।
इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में दीपावली की रौनक पूरे शबाब पर रही। बाजारों में पटाखों से लेकर मिठाइयों की जमकर खरीददारी हुई। वहीं रात होते ही हर तरफ पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications