एंडरसन के प्रत्यर्पण का मसला ओबामा के सामने उठाया जाए : शिवराज
मालूम हो कि 1984 में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से रिसी गैस में हजारों लोगों की जाने गई थी और मौत का सिलसिला अब भी जारी है। प्रधानमंत्री को लिखे खत में चौहान ने कहा है कि एंडरसन लगातार कानून के शिकंजे में आने से बचता रहा है। तत्कालीन सरकार द्वारा एंडरसन को सुरक्षित निकल जाने देने के कारण उसे अदालत के समझ प्रस्तुत नहीं किया जा सका है।
चौहान के पत्र में आगे कहा गया है कि ओबामा की भारत यात्रा मध्य प्रदेश और खासतौर से भोपाल गैस त्रासदी के शिकार लोगों की भावनाओं को बताने और एंडरसन के प्रत्यर्पण के मामले को उठाने का एक अवसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications