इंदौर में ट्रक-बस की टक्कर में 3 की मौत, 12 घायल
इंदौर, 5 नवंबर(आईएएनएस)। इंदौर में बस और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 12 घायल हुए है। घायलों का एम वाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक किशनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान के करीब इंदौर से कुक्षी जा रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियो की मौत हुई है जबकि 12 यात्री घायल हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications