मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 21,000 के पार (लीड-2)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 151.09 अंकों की बढ़त के साथ 21,045.66 अंक पर खुला। गुरुवार को यह 20,893.57 पर बंद हुआ था।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 21,108.64 के ऊपरी और 20,961.98 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.05 अंकों की बढ़त के साथ 6,321.85 पर खुला। गुरुवार को यह 6,285.85 पर बंद हुआ था।
कारोबार के दौरान निफ्टी ने 6338.50 के ऊपरी और 6303.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 75.97 अंकों की बढ़त के साथ 8,678.97 पर बंद हुआ और स्मॉल कैप 164.14 अंकों की बढ़त के साथ 11,044.44 अंक पर बंद हुआ।
दीपावली के मौके पर संध्या मुहूर्त कारोबार की पुरानी परम्परा रही है। कारोबार के इस सत्र में बाजार आमतौर पर बढ़कर ही बंद होते हैं क्योंकि लोग दीपावली के मौके पर निवेश को शुभ मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications