सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका साथ दे : पूर्व राजनयिक
अमेरिका के दो पूर्व मंत्रियों निकोलस बर्न्स और रिचर्ड आर्मिटेज ने कहा है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ताकत के तौर पर उभर रहा है और भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाने से अमेरिका को भविष्य में अपने अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल में मंत्रियों ने अपने संयुक्त आलेख में लिखा है कि सैन्य साझेदारी के अलावा अमेरिका को भारत के साथ व्यापार और स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर भी साझेदारी बनाने के लिए सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद 2009 में मनमोहन सिंह को पहला मेहमान बनाकर अमेरिका ने पहले ही इस दिशा में कदम उठा लिया है।
अब बराक ओबामा के पास छह से नौ नवंबर की भारत यात्रा में इस संबंध को और भी प्रगाढ़ करने का एक अवसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications