सड़क दुर्घटना में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव की मौत
लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव नलिन अवस्थी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी लखनऊ से करीब 200 किलोमीटर दूर सोरान क्षेत्र में एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को कुचल दिया। अवस्थी परिवार के साथ दीपावली मनाने कानपुर जा रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इलाहाबाद में पत्रकारों से पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय वर्मा ने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अवस्थी की पत्नी, 15 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।"
उन्होंने कहा कि तीनों का इलाज चल रहा है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications