गिलानी ने दिए विमान हादसे की जांच का आदेश
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान हादसे में मारे गए यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
बयान के मुताबिक गिलानी ने अधिकारियों से इस हादसे की जांच रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि करांची हवाई अड्डे के निकट शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। विमान में कुल 21 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications