क्यूबा में विमान हादसा, आयोग करेगा मामले की जांच (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्यूबा के नागरिक वैमानिकी संस्थान (आईएसीसी) ने एक बयान जारी कर कहा कि एटीआर-72 विमान सेंटियागो डी क्यूबा से हवाना जा रहा था। विमान सैंक्टी स्प्रीट्स प्रांत के गुआसिमल के मध्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आईएसीसी के मुताबिक विमान से अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 5.42 बजे शाम को आपात स्थिति के बारे में सूचना मिली थी लेकिन उसके बाद नियंत्रण कक्ष से विमान का संपर्क टूट गया। अधिकारी इस दुर्घटना की जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की जांच एक आयोग करेगा।
क्यूबा के सरकारी टेलीविजन की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि विमान में 61 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान में क्यूबा के 40 नागरिक और 28 विदेशी नागरिक मौजूद थे।
बयान में कहा गया है कि यात्रियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। घटना से संबंधित एक अन्य बयान बाद में जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications