बिहार में नक्सलियों ने की 2 की हत्या
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हथियारों से लैस नक्सलियों ने बांका जिले के बारातंद गांव को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। नक्सलियों की गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने यह हमला ग्रामीणों से मुखबिरी का बदला लेने के लिए किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications