पाकिस्तान में विमान दुर्घटना, 12 यात्रियों की मौत (लीड-3)
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक विमान का इंजन खराब होने की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह 7.15 बजे हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और अभी तक घटनास्थल से 12 शव बरामद किए गए हैं। विमान के मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों के मुताबिक विमान का संचालन एक निजी एयरलाइंस द्वारा एक तेल कम्पनी के लिए किया जाता था। विमान में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
जियो टीवी ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के अधिकारी के हवाले से बताया कि यह विमान तेल कम्पनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया, "यह एक छोटा विमान था और इसमें लगभग 20 लोग सवार थे। यह एक निजी एयरलाइंस का विमान था जो तेल कम्पनी के लिए काम करता था।"
अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ही चालक दल के सदस्यों ने नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर इंजन में आई खराबी के बारे में बताया था। विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और उसी समय यह दुर्घटना हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications