पोप की स्पेन यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन
दो दिनों की यात्रा पर आने वाले पोप बार्सिलोना के सेंट्रल स्क्वायर भी जाएंगे। यहां प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा बच्चे के यौन उत्पीड़न और कंडोम पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पोप की यात्रा पर किए जाने वाले सार्वजनिक खर्च की भी निंदा की। प्रदर्शनकारियों में वामपंथी, नास्तिक, स्त्रीवादी, पर्यावरणवादी और अन्य संघों ने हिस्सा लिया।
पुलिस ने बताया कि रैली में करीब 2,500 प्रदर्शनकारी उपस्थित थे। पोप की यात्रा के दौरान बार्सिलोना में और प्रदर्शन किए जाने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications