मिस्र में 34,00 वर्ष पुरानी प्रतिमा मिली
केरो, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र के दक्षिणी हिस्से से पुरातत्वविदों ने राजा अमेनहोटेप तृतीय की 34,00 वर्ष पुरानी प्रतिमा की खोज निकाली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्राचीन कालीन सर्वोच्च परिषद् (एससीए) के महासचिव जाही हावास ने गुरुवार को बताया कि यह प्रतिमा राजा अमेनहोटेप तृतीय की सबसे अधिक सुंदर प्रतिमाओं में से एक है।
लक्जर के मंदिर में एमेनहोटेप तृतीय के समय की बहुत सारी प्रतिमाएं मौजूद हैं जो प्रचीन समय में पूजे जाने वाले देवताओं की हैं।
बताया जाता है कि एमेनहोटेप तृतीय के दादा और प्राचीन समय में मिस्त्र के राजा टूटानखमूम का दक्षिण सीरिया के उत्तर में 14 सौ ईसा पूर्व शासन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications