पाकिस्तान विमान दुर्घटना, यात्रियों के बचने की संभावना कम (लीड-2)
इस्लामाबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कराची हवाई अड्डे के निकट एक विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों के जीवित बचने की संभावना कम है। विमान में लगभग 20 यात्री सवार थे।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक विमान का इंजन खराब होने की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शुक्रवार 7.15 बजे हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों के बचने की संभावना कम है। राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक विमान का संचालन एक निजी एयरलाइंस द्वारा एक तेल कम्पनी के लिए किया जाता था। विमान में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
जियो टीवी ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि यह विमान तेल कम्पनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया, "यह एक छोटा विमान था ओर इसमें लगभग 20 लोग सवार थे। यह एक निजी एयरलाइंस का विमान था जो तेल कम्पनी के लिए काम करता था।"
अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ही चालक दल के सदस्यों ने नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर इंजन में आई खराबी के बारे में बताया था। विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और उसी समय यह दुर्घटना हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों में अधिकाशं लोग एक अमेरिकी तेल कम्पनी के कर्मचारी थे और उनके मारे जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications