क्यूबा में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
हवाना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। क्यूबा में गुरुवार देर रात एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 28 विदेशी यात्रियों सहित कुल 68 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यात्रियों के जीवित बचने के बारे में फिलहाल कुछ कहने से इंकार कर दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्यूबा के नागरिक वैमानिकी संस्थान (आईएसीसी) ने बताया कि विमान सेंटियागो डी क्यूबा से हवाना जा रहा था। विमान सैंक्टी स्प्रीट्स प्रांत के गुआसिमल के मध्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आईएसीसी के मुताबिक विमान से अंतर्राष्ट्रीय समयानूसार 5.42 बजे शाम को आपात स्थिति के बारे में सूचना मिली थी लेकिन उसके बाद नियंत्रण कक्ष से विमान का संपर्क टूट गया।
क्यूबा के सरकारी टेलीविजन की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि विमान में 61 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान में क्यूबा के 40 नागरिक और 28 विदेशी नागरिक मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications