50000 रुपये के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि नौशाद (25) को गुरुवार को गुलाब्बदी क्षेत्र से करीब 50,000 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी सलीम मिस्री और मोहम्मद जाकिर चार लाख रुपये के जाली नोट के साथ भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस निरीक्षक वी.पी. सिंह ने मुरादाबाद में पत्रकारों से बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नौशाद बांग्लादेश स्थित गिरोह के लिए काम करता था। वह वहां से जाली नोटों को लाकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार और मध्य प्रदेश में चलाता था।"
उन्होंने बताया, "नौशाद से मिली जानकारियों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications