'दिल्लीवासी सुरक्षित दीपावली मनाएं'
प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित अपने संदेश में दीक्षित ने कहा, "पटाखों के बगैर दीपावली मनाना सबसे अच्छा है।"
उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे पटाखों की बजाय दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मिठाइयों एवं उपहारों का आदन-प्रदान कर त्योहार मनाएं।
एक अन्य संदेश में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच पटाखे न जालाएं। साथ ही कहा गया है, "हमें ध्वनि प्रदूषण में कमी लानी चाहिए।"
दिल्ली पुलिस की ओर से हिदायत दी गई है कि बच्चों के पटाखे जलाते समय घर के बड़े सदस्य उनके साथ रहें, ताकि कोई दुर्घटना न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications