बीबीसी पत्रकार हड़ताल पर, प्रसारण रुका
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक 'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट' (एनयूजे) के आह्वान पर पत्रकार, रिपोर्टर और प्रस्तोता यहां से चले गए। उनके जाने पर रेडियो और टेलीविजन के कार्यक्रमों को स्थगित करने के साथ ही कुछ कार्यक्रमों की समयावधि कम करनी पड़ी।
घरेलू और विदेशी न्यूज नेटवर्क पर दिखाए जाने वाले समाचार और समसामयिक कार्यक्रमों के स्थान पर पहले से रिकार्डेड कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया।
पत्रकारों ने पेंशन बदलावों के खिलाफ क्रिसमस के समय भी हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
उधर, बीबीसी की अन्य संघों ने पेंशन में हुए बदलावों को स्वीकार कर लिया है, जबकि एनयूजे का कहना है कि पेंशन घाटा बीबीसी प्रबंधन के दावों के अनुरूप नहीं है।
बीबीसी के महानिदेशक मार्क थाम्पसन ने कहा कि घाटे से निपटने में देरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कर्मियों को दिए संदेश में कहा कि एनयूजे के सदस्य निगम के कर्मचारियों की संख्या के करीब 17 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications