तमिलनाडु में उत्साह से मनाई जा रही दीपावली
चेन्नई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु शुक्रवार को पटाखों की आवाज से जगा और दीयों की कतार के मनोहारी दृश्य देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। रोशनी का त्योहार दीपावली यहां उत्साह से मनाया जा रहा है।
राज्यभर में लोगों ने मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ मिठाइयों, सेवरी (सुगंधित पौधा) एवं लेघियम (जड़ी-बूटी का मुरब्बा) का आदान-प्रदान किया।
रिश्तेदारों और मित्रों ने एक-दूसरे से पूछा, "गंगा स्नान कर लिया?" यहां दीपावली के अवसर पर यह पूछने का रिवाज है।
चेन्नई के एक निवासी जे. मुरलीधरन ने आईएएनएस को बताया, "यहां दीपावली के दिन की शुरुआत बच्चों द्वारा जलाए गए पटाखों की आवाज से हुई। पारंपरिक तैल-स्नान के बाद हम पूजा के लिए निकट के मंदिर में गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications