हरियाणा ने शुरू किया मतदाता पंजीकरण अभियान
अभियान के तहत उन युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा, जिनकी उम्र पहली नवंबर, 2010 से पहले 18 वर्ष हो गई है।
हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को बताया, "राज्य के सरकारी एवं निजी कालेजों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक पात्र मतदाता के द्वार तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है।"
राज्य में मतदाता पंजीकरण अभियान झुग्गियों वाले इलाकों और मजदूर बस्तियों में भी चलाया जाएगा। इसके अलावा ऐसी जगहों पर भी अभियान चलाया जाएगा, जहां मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं हो सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications