पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 20 मरे
एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार को नमाज के वक्त कोहट के नजदीक दारा अदम खेल के अखुरवाल क्षेत्र की एक मस्जिद में यह हमला हुआ।"
दारा अदम खेल के रहने वाले सीनेटर हाजी रज्जाक ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं है और आतंकवादियों से हमले की धमकी मिल रही है।
समाचार चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' ने कहा, "क्षेत्र में इलाज की सुविधा ठीक नहीं है। यह क्षेत्र पेशावर से करीब 70 किलोमीटर दूर है।"
उन्होंने कहा कि घायलों को कोहट और पेशावर के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। बचाव और राहत कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications