डेल्टा एयरवेज के विमान में संदिग्ध वस्तु नहीं (लीड-1)
हवाई अड्डा के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे इस विमान को आपात स्थिति में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसआईए) पर उतारा गया था। इसके बाद उसे हवाई पटरी से अलग स्थान पर ले जाया गया। विमान में 244 यात्री सवार थे।
डेल्टा एयरवेज के विमान संख्या इटीडबल्यू-070 को एम्सटर्डम से विमान में संदिग्ध वस्तु होने की चेतावनी मिलने के बाद उतारा गया था।
विमान को उतारे जाने के बाद उसके सामानों की गहन छानबीन की गई। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर रात के करीब दो बजे आपात स्थिति हटाई गई और विमान को पार्किं ग में लाया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुंबई पहुंचने से मात्र 36 घंटे पहले यहां दो विमानों को आपात स्थिति में उतारा गया। इस दौरान हवाई अड्डे के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
डेल्टा एयरवेज विमान से पहले यहां जेट एयरवेज के विमान को आपात स्थिति में उतारा गया था। जेट का विमान 9 डबल्यू-432 जिसमें 163 यात्री सवार थे, यह मंगलोर से मुम्बई की उड़ान पर था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान शनिवार अपराह्न् छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसआईए) पर उतरने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications