धूमल ने की पटाखे न जलाने की अपील
यहां के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित अपने संदेश में धूमल ने कहा, "प्रदूषण रोकने और हवा में कार्बन की मात्रा को कम कर स्वच्छ हिमाचल बनाने के लिए हमें रोशनी फैलानी है, धुआं नहीं। आइए, हम सब सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं।"
बच्चों से अपील में धूमल ने कहा कि अंधाधुंध पटाखे जलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हवा में टॉक्सिक रसायन की मात्रा बढ़ जाती है और इससे ध्वनि प्रदूषण भी होता है। पटाखों से न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंचती है, बल्कि आंखों, गला और श्वसन-तंत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
धूमल का यह संदेश राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications