चण्डीगढ़ में 5000 किलोग्राम चीनी जब्त, 2 गिरफ्तार
जमाखोरी की सूचना मिलने पर चण्डीगढ़ पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत केंद्र शासित प्रदेश के दो स्थानों पर छापे मारे थे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ज्ञानचंद ने बताया, "हमने मनीमाजरा कस्बे के सतीश कुमार के निवास से करीब 2,000 किलोग्राम चीनी जब्त की है। यहीं के बलविंदर सिंह के मकान से भी 3,000 किलोग्राम चीनी जब्त किया गया है।"
चंद ने कहा, "हमारी जांच जारी है। हम चीनी के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications