बिहार चुनाव : नीतीश प्रचार में, विरोधी मना रहे त्योहार (लीड-1)

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दो चरण अभी बाकी हैं।

एक अधिकारी ने बताया, "नीतीश शुक्रवार को दीपावली के कारण पांच से छह बजे तक चुनाव प्रचार करने की बजाय दो से तीन बजे तक ही जनसभाओं को संबोधित करेंगे।"

उन्होंने बताया, "वह फिर शनिवार की सुबह चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।"

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को पटना के बाहरी क्षेत्र फुलवारी शरीफ में रोड शो करने की योजना है। उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी घर में दीपावली की तैयारी कर रही हैं। शाम के समय दोनों अपनी पुत्रियों एवं पुत्र के साथ त्योहार मनाएंगे।

राजद के एक नेता ने बताया, "लालू जी और तेजस्वी (उनके पुत्र) अन्य जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए शनिवार सुबह पटना छोड़ देंगे। लेकिन राबड़ी देवी छठ पर्व तक चुनाव प्रचार से दूर रहेंगी। बिहार का यह लोकप्रिय पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा।"

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए गुरुवार की रात दिल्ली पहुंच गए। वह अब सात नवंबर से चुनाव प्रचार में जुटेंगे, जबकि जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव अब छठ पर्व के बाद पटना पहुंचेंगे।

जद (यु) के एक नेता के अनुसार परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए शरद यादव भी दिल्ली चले गए हैं। वह 14 नवंबर तक चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के सभी नेताओं ने दीपावली के मौके पर चुनाव प्रचार से अपने आपको अलग रखा है, जबकि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपनी पत्नी पर पर्व की तैयारी की जिम्मेदारी छोड़कर दीपावली के दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने वाले हैं। चुनाव प्रचार से लौटकर वह शाम को पूजा करेंगे।

राज्य में छह चरणों में मतदान के तहत अब नौ और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+