ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को नक्सली समझ पीटा
पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार को रेवाई गांव में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के नेता योगेश शुक्ला ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब छुपा कर रखा है। इस सूचना पर अतिरिक्त अधीक्षक हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था।
राज्य के उत्तरी क्षेत्र के कोरिया जिले में आने वाला रेवाई गांव यहां से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इलाका आंशिक रूप से नक्सल प्रभावित है।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने नेता के घर पर सादे कपड़ों में छापा मारकर गलती कर दी। पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया तो उस समय वहां केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।"
उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पुलिस वालों को नक्सली समझकर उन्हें घर में दाखिल होने से रोका। इस दौरान कथित रूप से शराब के नशे में कुछ पुलिसवालों ने हवा में गोलियां चला दीं।
गोलियों की आवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण वहां उपस्थित हो गए। भयभीत पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के वहां पहुंचने पर उन्हें छोड़ा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications