शेयर बाजारों में शुक्रवार शाम होगी 'मुहूर्त ट्रेडिंग'
ब्रोकर शाम पांच से छह बजे के बीच 'लॉगइन' करेंगे। छह बजे से बोलियां लगनी शुरू हो जाएंगी और यह सत्र 15 मिनट तक चलेगा। सवा छह से सात बजे एक सौदे होंगे और सात से 7.10 बजे के बीच कारोबार समेटा जा सकेगा। शाम 7.30 बजे तक बाजार बंद होने के बाद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दिन में बाजार बंद रहेंगे। हर साल दीपावली के मौके पर यह सत्र धन लक्ष्मी की अराधना के लिए आयोजित किया जाता है। इस दिन हिंदू चंद्र कैलेण्डर के अनुसार व्यापारियों का नया संवत 2067 शुरू हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications