कोस्टा रिका में भूस्खलन, 20 मरे
सैन जोस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कोस्टा रिका में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से अभी तक कम से कम 1,600 लोग बेघर हो चुके हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सैन जोस के पश्चिम में स्थित सान एंटोनियो डी एस्काजू के पर्वतीय इलाके में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के बाद कई घर मलबे में दब गए।
अधिकारियों के अनुसार बचाव दल मलबे से लोगों को निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। मूसलाधार बारिश की वजह से देशभर में अलर्ट जारी किया गया है और गुरुवार को अधिकांश स्कूलों को बंद रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications