स्पेन में 10 साल की लड़की बनी मां

समाचार पत्र 'चाइना डेली मेल' के मुताबिक लड़की की मां ओलिम्पिया जो रोमानिया की जिप्सी महिला हैं, ने बताया कि उनकी लड़की की शादी एक तेरह वर्षीय लड़के से हुई। शादी के बाद हालांकि दोनों में अलगाव हो गया।

उन्होंने बताया कि रोमानिया के जिप्सी समुदाय में कम उम्र में शादी का रिवाज है। हालांकि देश का कानून इसकी इजाजत नहीं देता।

उधर, स्पेन के अधिकारियों ने लड़की की निजता की सुरक्षा करते हुए इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया। लड़की अपनी मां के साथ लेब्रिजा कस्बे में रहती है। वह अपनी बच्ची के साथ यहीं रहना चाहती है।

लड़की की माता ने बताया कि वह तीन महीने पहले स्पेन आई थी और पिछले सप्ताह एक अस्पताल में उसने बच्ची को जन्म दिया। उसे प्रसव के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई।

उधर, 10 वर्षीय लड़की के मां बनने की खबर ने सबका ध्यान खींचा है। इस घटना को बार्सिलोना के समाचार पत्रों में ज्यादा जगह दी गई है।

समाचार पत्र 'ईआई पैस' ने बताया कि सरकारी वकील ने कहा कि यदि लड़की के माता-पिता ने उसकी देखभाल में लापरवाही बरती है तो वह इस मामले की जांच करेगा।

उल्लेखनीय है कि स्पेन के कानून के मुताबिक 13 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सहमति से किया गया सेक्स भी अपराध की श्रेणी में आता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+