निक्की हैली की जीत से प्रवासी भारतीयों में उल्लास

टोरंटो, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की निक्की रंधावा हैली की अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर पद के चुनाव में मंगलवार को हुई जीत से प्रवासी भारतीयों में उल्लास है। कनाडा में भारतीय मूल के सांसदों ने उन्हें ऊंचे ओहदे पर पहुंचने के लिए बधाई दी है।

वर्ष 2004 में कनाडा के इतिहास में भारतीय मूल की पहली महिला सांसद बनी नीना ग्रेवाल ने आईएनएस से कहा, "भारतीय मूल की एक महिला का अमेरिका के शीर्ष पद पर पहुंचना हम प्रवासी भारतीयों के लिए वस्तुत: गौरवपूर्ण और सुखद पल है। निक्की की जीत से वास्तव में हम बहुत ही रोमांचित हैं।"

निक्की की तरह पंजाब से ताल्लुक रखने वाली ग्रेवाल ने कहा, "उनकी जीत ने मुझे यह याद रखने के लिए प्रेरित किया है कि यहां (उत्तरी अमेरिका) के प्रवासी भारतीय कितने निपुण हैं। निक्की ने हमें बहुत गर्व दिलाया है।"

यह अहसास दिलाते हुए कि अमेरिका इस समय काफी कठिन दौर से गुजर से गुजर रहा है, ग्रेवाल ने कहा, "संकट से उबारना निक्की के लिए एक इम्तिहान साबित होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें कामयाब होकर महान नेता बनेंगी।"

कनाडा में भारतीय मूल के शीर्ष नेता उज्ज्वल दोसांझ ने भी 10 वर्ष पहले कनाडा के एक प्रांत के प्रमुख का पद हासिल करने वाले पहले अश्वेत नेता बनकर इतिहास रचा था। वर्ष 2000 में उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया में शीर्ष पद पर कब्जा जमाया था। निक्की की जीत उत्तरी अमेरिका में विविधता आने का दूसरा संकेत हैं।

वर्ष 2008 तक कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके दोसांझ ने आईएएनएस से कहा, "मुझे खुशी है कि अमरिका में अश्वेतों के साथ सांवले लोग भी शीर्ष पदों पर काबिज हो रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि कनाडा और अमेरिका दोनों जगह विविधता फैल रही है। यही नया युग है।"

उन्होंने कहा, "बॉबी जिंदल के लूसियाना का गवर्नर बनने के बाद अमेरिका में भारतीय मूल की गवर्नर बनने वाली निक्की दूसरी प्रवासी भारतीय शख्सियत हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+