मानव तस्करी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का अभियान
संयुक्त राष्ट्र के नशीली दवाओं और अपराध कार्यालय ने समाचार एंजेसी 'डीपीए' को बताया कि इस निधि का प्रबंधन संयुक्त राष्ट्र का नशीली दवाओं और हथियारों का कार्यालय (यूएनओडीसी) करेगा। इस निधि से मानव तस्करी से पीड़ित लोगों को मानवीय, वैधानिक और वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
न्यूयार्क स्थित यूएनओडीसी कार्यालय से अभिनेत्री डेमी मूर और अभिनेता एश्टन कूचर की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की गई। यूएनओडीसी ने बताया कि मानव तस्करी के बारे में जागरूकता और निधि एकत्र करने के लिए सरकारों, निजी क्षेत्रों, संगठनों और शैक्षिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी।
इस मौके पर अभिनेत्री डेमी मूर ने मानव तस्करी को 'आधुनिक गुलामी' बताया। उन्होंने कहा कि तस्कर लाखों महिलाओं और लड़कियों को सेक्स उद्योग में धकेल देते हैं।
मूर ने बताया, "हम मानव तस्करी को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। हालांकि प्रत्येक 100 पीड़ितों में से एक पीड़ित ही बच पाता है। ऐसे लोग अक्सर अपराध में उतर जाते हैं, उन्हें पुनर्वास और इलाज मुश्किल से मिल पाता है।"
उल्लेखनीय है कि मूर और कूचर ने अपनी शादी के बाद 'डेमी एंड एश्टन फाउंडेशन' की स्थापनी की है। इसके जरिए वे विश्व भर में बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के साथ इसके पीड़ितों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications