उड़ीसा में मुठभेड़ के बाद 4 नक्सली गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने जिले के अदाबा क्षेत्र के निकट के जंगली इलाके में नक्सली ठिकाने पर छापेमारी की। विद्रोहियों के गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।"
उन्होंने बताया कि एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद 20 से 35 वर्ष उम्र तक के चार नक्सलियों को दबोच लिया गया।
अरोड़ा ने बताया कि नक्सलियों के ठिकाने से देसी बंदूक सहित नक्सली वर्दी, लिखित सामग्री और कुछ हथियार जब्त किए गए।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 30 जिले नक्सल प्रभावित हैं। नक्सलियों से बुरी तरह प्रभावित गजापति जिला राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications