पाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 20 यात्रियों की मौत (लीड-5)

समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक बचाव कार्य में लगे सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नूर आलम ने बताया, "विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है और कोई यात्री जीवित नहीं बचा है।" ऐसा माना जा रहा था कि विमान में सवार सभी लोग पाकिस्तानी थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।

आलम ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कोई अन्य विदेशी यात्री भी मौजूद था अथवा नहीं। अभी तक 12 शवों को निकाल लिया गया है और बाकी शवों को निकालने का काम जारी है।

जियो टीवी ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के अधिकारी के हवाले से बताया कि विमान का इंजन खराब होने की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह 7.15 बजे हुआ। यह विमान तेल कम्पनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था।

अधिकारी ने बताया, "यह एक छोटा विमान था और इसमें लगभग 20 लोग सवार थे। यह एक निजी एयरलाइंस का विमान था जो तेल कम्पनी के लिए काम करता था।"

अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ही चालक दल के सदस्यों ने नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर इंजन में आई खराबी के बारे में बताया था। विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और उसी समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कराची में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए अधिकारियों को इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान हादसे में मारे गए यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

बयान के मुताबिक गिलानी ने अधिकारियों से इस हादसे की जांच रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश जारी किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+