आदर्श घोटाला : कपूर ने रक्षा मंत्री से समय मांगा
एक सूत्र ने बताया कि मुम्बई के कोलाबा स्थित विवादित इमारत में एक फ्लैट कपूर के नाम से भी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में सेना द्वारा की जाने वाली जांच का वह स्वागत करेंगे।
सूत्र ने बताया, "कपूर रक्षा मंत्री को आधिकारिक रूप से मिलकर बताएंगे कि वह आवंटित फ्लैट को छोड़ रहे हैं।"
हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि रक्षा मंत्रालय ने एंटनी के साथ उनकी बैठक के लिए समय दिया है कि नहीं। सूत्र ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के बाद दोनों के बीच बैठक हो सकती है।
उधर, घोटाले में सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के नाम उजागर होने पर सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस घोटाले से सेना की छवि पर धब्बा लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications