छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 2 की हत्या
पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी रायपुर से 175 किलोमीटर की दूरी पर राजनंदगांव जिले के वन क्षेत्र में हुई।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "खाड़गांव गांव से दो जनजाति लोगों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान गोपीराम कोरेती और राजेंद्र कोरेती के रूप में हुई है। दोनों का इस सप्ताह के शुरुआत में उनके गांव से अपहरण कर लिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications