दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग मुस्तैद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए. के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "अग्निशमनसेवा कर्मियों और नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। जिससे कि जानकारी मिलते ही बिना देर किए दमकल वाहन को रवाना किया जा सके।"

उन्होंने कहा, "ऐहतियात के तौर पर आजादपुर, बारा तूती चौक, तिलक नगर और लाजपत नगर में अतिरिक्त दमकल वाहन मुहैया कराए गए हैं। ये वाहन शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक तैनात रहेंगे। हमने दीपावली के मद्देनजर अतिरिक्त रूप से 21 दमकल वाहन बढ़ाएं हैं।"

त्वरित कार्रवाई के लिए 10 मोटरसाइकिल भी तैयार हैं। शर्मा ने कहा, "भीड़भाड़ और तंग जगहों पर दमकल वाहनों के पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्थानों पर मोटरसाकिल सवार अग्निशमन कर्मी पानी युक्त तकनीकी के साथ आसानी से पहुंच सकेंगे।"

दीपावली के अवसर पर 2,200 अग्निशमन कर्मी तैनात रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+