भारत का 25 फीसदी निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य
वाणिज्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शर्मा ने कहा, "हाल ही में घोषित उपायों की बदौलत हम चालू वित्त वर्ष में 200 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने में सक्षम हो जाएंगे।"
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत का निर्यात 27.6 फीसदी बढ़ा है जो 103 अरब डॉलर मूल्य के बराबर है। पिछले वर्ष इसी अवधि में हमने 81 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया था।
उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार ने बहुआयामी रणनीति और ठोस नीति अपनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications