आईटी कंपनियों को हल के रूप में देखे अमेरिका : पायलट
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले पायलट ने कहा, "भारतीय आईटी कंपनियां समस्या नहीं हैं। वे समाधान का एक हिस्सा हैं। वे अमेरिका और यूरोप में स्थानीय लोगों को रोजगार देकर वहां की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं।"
अमेरिका में हाल में संपन्न हुए मध्यावधि चुनाव में आउटसोर्सिग के खिलाफ अभियान चरम पर पहुंच गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि उनका प्रशासन आउटसोर्सिग के जरिए अमेरिकी रोजगार बाहर भेजने वाली कंपनियों को कर में छूट नहीं देगा।
पायलट से यह पूछे जाने पर कि क्या ओबामा की यात्रा के दौरान मंत्रालय इस मसले को उठाएगा। इस पर उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर वीजा शुल्क और आउटसोर्सिग मुद्दे पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।"
पायलट ने यह भी कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications