ओबामा की यात्रा के मद्देनजर बंद रहेगा मुम्बई का हवाई क्षेत्र
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के सूत्रों ने बताया कि वीवीआईपी फ्लाइट प्रोटोकॉल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान पहुंचने तकमुम्बई के हवाई क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगी रहेगी।
एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, "सुरक्षा मुख्य उद्देश्य होने के कारण हम अमेरिकी राष्ट्रपति के पहुंचने और यहां से रवाना होने के दौरान वीवीआईपी फ्लाइट प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।"
अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान के नई दिल्ली और मुम्बई में उतरने और उड़ान भरने के दौरान विमान यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारी मिलकर संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि ओबामा की यात्रा के दौरान वायु सेना के जेट विमान और हेलीकॉप्टर मुम्बई और दिल्ली के आसमान की निगरानी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications