हिरासत में 10 वर्षीय किशोर, सवालों से घिरी लखनऊ पुलिस

करीब 10 वर्षीय किशोर जो अपने घर और अपने माता-पिता के बारे में सही तरह से नहीं बता पा रहा लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस ने उसे टप्पेबाजी गिरोह का सरगना बताकर हवालात में बंद कर दिया।

पीड़ित किशोर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि उसे पकड़कर पिछले छह दिनों से हवालात में बंद रखा गया। वहीं चौक क्षेत्राधिकारी पीयूष श्रीवास्तव का दावा है कि वह दो दिन-तीन से ही हवालात में है।

सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एस.आर.दारापुरी ने आईएएनएस से कहा कि तीन दिन या छह दिन..दोनों ही स्थितियों में यह अवैध अभिरक्षा का मामला है।

उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर मानवाधिकार और बाल अधिकारों के उल्लंघन का मामला प्रतीत हो रहा है। कानून के मुताबिक पुलिस को हिरासत में लेने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को अदालत में पेश करना होता है।

इस बारे में लखनऊ के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्णा से उनके आधिकारिक फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जब चौक क्षेत्राधिकारी अनूप श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस से कहा कि किशोर शातिर टप्पेबाज है। वह गिरोह का सरगना है। उसने कई लोगों को चूना लगाया है। हमारे पास उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। इससे आगे उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+