आदर्श घोटाले से धूमिल हुई सेना की छवि : सेना प्रमुख
न्यूज चैनल 'सीएनएन आईबीएन' को दिए गए साक्षात्कार में जनरल सिंह ने बताया, "इस घोटाले में सेना के अधिकारियों का नाम आने से वह काफी दुखी हैं। घोटाले से सेना की छवि को धक्का पहुंचा है।"
सिंह ने हालांकि कहा कि आरोपी अधिकारियों की संख्या कम है, लेकिन इससे सेना के मनोबल पर काफी प्रभाव पड़ेगा।
घोटाला उजागर होने के बाद सिंह पहली बार इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कारगिल शहीदों की विधवाओं के लिए छह मंजिला इमारत का निर्माण मुम्बई के कोलाबा में होना था, लेकिन यहां 31 मंजिला इमारत बना दिया गया।
इस इमारत में 100 से अधिक लोगों के फ्लैट हैं। इनमें सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के फ्लैट भी हैं।
कपूर ने कहा, "इस घोटाले से लोगों के बीच सेना की छवि खराब हुई है। अगली बार से यदि कोई शहीदों के नाम पर कुछ करने की सोचेगा तो उसकी नीयत पर लोग सवाल उठाएंगे।"
उन्होंने कहा कि इस मामले में सेना अपनी कार्रवाई करेगी और यदि इस घोटाले में सेना का कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक सूत्र ने बताया कि इस मामले में सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के नाम आने पर रक्षा मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications