तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चक्रवात की आशंका
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छह नवंबर की सुबह से उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा छह नवंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पहुंच जाएगी।
इसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications