मुझे पता है लोग क्या चाहते हैं : निक्की हैली
हैली ने लेक्सिंग्टन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे पता है कि इस प्रांत के लोग क्या चाहते हैं।" वह सोमवार को अपने टीम की घोषणा कर सकती हैं।
एक नई वेबसाइट 'हैलीट्रांजिशन डॉट ओआरजी' भी शुरू की गई है, जहां हैली की टीम में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
दक्षिणी कैरोलिना प्रांत के पूर्व गवर्नर कैरोल कैम्पबेल की टीम के प्रमुख बॉब मैक एलिस्टर ने कहा कि हैली जो कुछ चाहती हैं उसे करने का अधिकार हासिल कर लिया है। हालांकि वह चाहती हैं कि एक ऐसी टीम हो जिस पर वह विश्वास कर सके।
गौरतलब है कि हैली अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए एक सिख माता-पिता की बेटी हैं। इसके पहले उनका नाम नम्रता (निक्की) रंधावा था।
हैली अमेरिका के इस ताकवर मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। इसके पहले बॉबी जिंदल लुइसियाना प्रांत के गवर्नर पद के लिए चुने गए थे।
हैली 38 साल की हैं। दो बच्चों की मां हैली ने मंगलवार को हुए चुनाव में 51 फीसदी मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार विन्सेंट शेहीन को 47 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications