खुफिया अधिकारी के अपहरण से नक्सलियों का इंकार
एक नक्सली राज्य समिति के सदस्य द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, "हमें मीडिया से इस बात का पता चला है कि खुफिया शाखा के एक निरीक्षक और एक अध्यापक का अपहरण किया गया है। इस अपहरण में हम शामिल नहीं हैं।"
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता किशनजी ने दावा किया था कि दोनों के अपहरण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके दावे के 48 घंटे के भीतर नक्सलियों ने अपहरण में शामिल होने से इंकार किया है।
अपहरण की बात से इंकार करने वाले मीडिया को भेजे गए पत्र पर भाकपा (माओवादी) राज्य समिति के सदस्य बिक्रम का हस्ताक्षर है। पत्र में लिखा गया है कि नक्सली स्वयं इस मामले की 'जांच' कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि खुफिया विभाग के निरीक्षक पार्थ विश्वास और एनजीओ कार्यकर्ता सौम्यजीत बसु पुरुलिया जिले के अयोध्य हिल्स से गत 23 अक्टूबर से लापता हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों का अपहरण कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications