पटाखे ले जा रहा किशोर सड़क पर गिरा, विस्फोट से मौत
यह घटना शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के लाजपतनगर मुहल्ले में हुई। इस अजीबोगरीब घटना में दीपावाली की पूर्व संध्या पर अंगदप्रीत सिंह (15) की मौत हो गई।
नजीराबाद के थाना प्रभारी के.के. कन्नौजिया ने संवाददाताओं को बताया कि अंगदप्रीत पटाखे लेकर साइकिल से तेज गति से जा रहा था, तभी अनियंत्रति होकर सड़क पर गिर गया। उसका शरीर और झोले में रखे पटाखे काफी दूर तक सड़क से रगड़ खाते रहे। घर्षण के कारण पटाखों में विस्फोट गया।
पुलिस का कहना है कि अगर हादसा भीड़भाड़ वाले इलाके में होता तो शायद और लोग भी विस्फोट की चपेट में आ जाते। कन्नौजिया ने कहा कि जांच की जा रही है कि किशोर जिन पटाखों को लेकर जा रहा था, वह कहीं अवैध रूप से निर्मित तो नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications