ओबामा की यात्रा में झलकेगी दीपावली की भावना : रोमर
दीपावली के मौके पर भारतीय लोगों के सम्मान में राजदूत ने कहा, "मुझे पहले से पता है कि यहां के लोग राष्ट्रपति ओबामा का स्वागत सद्भावना और गर्मजोशी से करेंगे। इस भावना को मैं यहां देख चुका हूं।"
उन्होंने कहा कि दीपावली के समय में भारत में होना उनके लिए विशेष है।
साथ ही इस बार दीपावली की छुट्टियां वह राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ मनाएंगे, जिससे इस बार दीपावली का उत्साह बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि ह्वाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह में शिरकत करने वाले ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।
राजदूत ने बताया कि गत नवंबर में ओबामा ने अपने पहले आधिकारिक रात्रिभोज में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निमंत्रित कर उनका सम्मान किया था। भारत की पहली बार आधिकारिक यात्रा पर आने वाले ओबामा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति छह से नौ नवंबर के बीच मुम्बई और दिल्ली में समय बिताएंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications